चैक अनादरण पर 2 लाख 80 हजार व 5 माह कारावास से दण्डित।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 07 फरवरी। न्यायालय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी संगीता मोगा, आरजेएस ने चेक अनादरण के प्रकरण में आरोपी का दोष सिद्ध करते हुए 2 लाख 80 हजार रुपये अर्थदण्ड एवं 5 माह कारावास सहित अदम अदायमी 15 दिवस अतिरिक्त साधारण कारावास से दंडित किया। प्रकरणानुसार परिवादी मैसर्स मंसूरी मार्बल प्रा. लि. डायरेक्टर मोहम्मद खलील ने मेसर्स तिरूपति मार्बल स्टोन सप्लायर प्रोपराईटर गोपाल पिता भंवरलाल कुमावत के विरूद्ध एक परिवाद जरिये अधिवक्तागण दिलीप कुमार जैन, रेखा जैन, चैतन्य जैन के इस आशय का प्रस्तुत किया कि अभियुक्त गोपाल कुमावत ने मार्बल क्रय किया। बदले में 2 लाख 6 सौ 18 रुपये का दिया चैक खाते में अपर्याप्त राशि के चलते अनादरित हो गया। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं देने पर परिवाद प्रस्तुत किया गया जहाँ न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 2 लाख 80 हजार रुपये जुर्माने व 5 माह का साधारण कारावास सहित अदम अदायगी जुर्माना 15 दिवस का अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किये जाने का निर्णय पारित किया।