हिंदू सम्मेलन दिनांक 14.2. को आयोजन मंडल की बैठक हाउसिंग बोर्ड गठीला हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ कुम्भा मंडल विराट हिंदू सम्मेलन के संयोजक मदन त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण देश में समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं उसी कड़ी में चित्तौड़ प्रांत के नगर चित्तौड़गढ़ के कुम्भा मंडल में दिनांक 14/02/ 2026 को कुम्भा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन हेतु बैठक मैं कुम्भा मंडल के पालक प्रवीण टांक विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा सह प्रमुख मनोज सोनी भैरूलाल जाट आशा पोखरना राजेंद्र जी सोमानी एव मंदिर पुजारी किशोर गिरी जी आदि की उपस्थिति में सर्वप्रथम गठीला हनुमान जी को आमंत्रण पत्र भेंट करके आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात कुम्भा मंडल को 9 खण्ड में विभाजित करके प्रत्येक खंड के खंड प्रमुख बनाए गए जिसमें कुंभा नगर हाउसिंग बोर्ड करणी माता का खेड़ा सांवरिया कॉलोनी वीर रेजिडेंसी बजरंग कॉलोनी आदर्श कॉलोनी दधिचि नगर अंबिकापुरी वंदन विहार खंड बनाए गए।बैठक में शोभायात्रा एवं धर्म सभा हेतु निमंत्रण पत्र ,प्रत्येक घर पर भगवा पताका लगे ,मुख्य मार्ग चौराहों को सजावट करने आयोजन का भव्य करने का प्रचार प्रसार कर हिंदू समाज को इस आयोजन में शामिल होने आदि के संबंध में सर्व सम्मति से निर्णय किए गए। बैठक में मातृशक्ति राधा काबरा गायत्री राव रेखा मेनारिया तारा जायसवाल शशि इंद्र कुमावत तथा हाउसिंग बोर्ड के खंड प्रमुख प्रहलाद राय चौहान सुनील शर्मा खूब चंद पंकज मोदी अभिमन्यु समदानी धीरज मालपानी विनोद व्यास दिनेश राव मनोज अग्रवाल शांतिलाल परिहार करणी माता का खेड़ा से राम बक्श कीर शंकर कीर वीर रेजिडेंसी से मनोहर शर्मा कुम्भा नगर से राजेंद्र गग्गड नरेंद्र पोखरना मुकेश आचार्य हरीश संत डॉ रेणु सोमानी आदर्श कॉलोनी से प्रमोद गोड आदि उपस्थित थे