भूपालसागर बालाजी मंदिर में गणपति स्थापना व भागवत कथा के साथ सात दिवसीय शिखर कलश ध्वज व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के निमित धार्मिक आयोजन का शुभारंभ

रिपोटर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/ भूपालसागर 9 फरवरी। स्थानीय बडले वाले नवनिर्माणाधीन बालाजी मंदिर में गणपति स्थापना व भागवत कथा वाचन के साथ शिखर कलश ध्वज व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का साथ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हर्षोल्लास पूर्वक शुभारंभ हुआ। सोमवार को शुभ मुहूर्त में सवेरे पंडित कृष्ण गोपाल सुखवाल व ने मुख्य अजमानो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवा कर गणपति महाराज की स्थापना कार्यक्रम के बाद सभी ग्रामीण आजाद चोक स्थित श्री चारभुजा मंदिर पर सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के महामंगलेश्वर राष्ट्रीय संत अनुजदास महाराज मुंगाना, महन्त जगदीश दास महाराज हमीर गढ़,मुरली दास महाराज भूपालसागर, महंत राम पाल दास महाराज मुंगाना के पहुंचने पर स्वागत सत्तकार कर श्री मद भागवत की पोथी को माथे पर लेकर भगवान शालीगराम जी को बेवान में विराजित कर कस्बे की गली मोहल्लों में महिलाएं कलश लिए भक्त जन जयकारा लगाते बालाजी मन्दिर प्रांगण में कथा स्थल पहुंचे। श्री भागवत कथा पोथी की तथा गुरु देव चेतन दास महाराज के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर भागवत कथा वाचक महन्त श्री अनुज दास महाराज का गगन भेदी जयकारो के साथ स्वागत करने के बाद। कथा के प्रथम दिन महंत अनुज दास जी महाराज ने कस्बे में हो रहे धार्मिक आयोजन में हिंदू सर्व समाज को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया की मनुष्य ये समझता है में सबसे बड़ा ज्ञानी हु मनुष्य से ज्यादा ज्ञानी व बलशाली तो जीव जंतु भी जिसमे चींटी खुद के वजन से साथ गुणा वजन इधर से उधर ले जाने के साथ ही अपने विवेक से एक वर्ष के खाने पीने की खाद्य सामग्री सुरक्षित भी रखती है। कितने ही बड़े-बड़े करोड़पति बड़े-बड़े अरबपति चले गए कोई याद नहीं करता क्यों की उन्होंने जीवन अपने लिए जिया और जिन्होंने प्रभु भक्ति के साथ धर्मकी रक्षा करते हुए जनहित के लिए जीवन जिया वो अमर हो गए जैसे महाराणा प्रताप, वीर छत्रपति शिवाजी,रानी लक्ष्मीबाई,मीरा बाई साथ ही बताया की आज जो हिंदू समाज समस्त प्राणियों में सद्दभावना हो, विश्व का कल्याण हो इस तरह की भावनाए रखने वाला हिंदु समाज आज ऊंच नीच में बिखरा हुआ आज उन्हें एक होने की आवश्यकता हे।