महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर द्वारा ज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ गांधीनगर:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर सेवा केंद्र की ओर से चामटी खेड़ा रोड, कैलाश नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक विशेष ज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जनसामान्य को आत्मिक ज्ञान, परमात्मा की पहचान एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कविता बहन, ब्रह्माकुमारी काजल बहन एवं ब्रह्माकुमारी निहारिका बहन द्वारा श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से यह समझाया गया कि हम आत्मा हैं, परमात्मा शिव पिता हैं, तथा महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व क्या है। साथ ही राजयोग ध्यान, कर्म सिद्धांत, शांति व सकारात्मक जीवनशैली के महत्व को सरल चित्रों व चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।