रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ भूपालसागर 10 फरवरी।
क्षेत्र के जाशमा गांव के ग्रामीण जन स्वास्थ अभियांत्रिक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते छ दिन से पेय जल सप्लाई नहीं दिये जाने से पेय जल की समस्या से जूंझ रहे ग्रामीण। जीएसएस उपाध्यक्ष राजेश कुमार जाट ने बताया की कहने को तो जासमा गांव में पेय जल आपूर्ति के लिए पीएचडी विभाग द्वारा पांच ट्यूब वेल हे जिसमे से दो बंद हे और तीन की व्यवस्था चालू हे परन्तु वो भी छ सात दिन से बंद होने से जलापूर्ति नही होने से ग्रामीण पेय जल से परेशान होकर दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हे या आरओ का पानी मंगवा पड़ रहा हे जो किसान व मध्यम वर्ग को काफी मंहगा पड़ रहा हे साथ ही राजेश कुमार जाट जीएसएस उपाध्यक्ष एवं कालू लाल कुमार गोपाल कुमार , बालू राम जाट ,लादू लाल जाट ,भौनीराम बैरवा, अब्दुल मंसूरी, माधु बैरवा, कन्हैया लाल यादव, नारायण सालवी, एवं कई जाशमा ग्रामवासीयो ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पेय जल की समस्या का समाधान करने की मांग की पर समस्या जस की तस होने से शीघ्र ही समस्या समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। साथ ही ग्रामीणों ने बताया की विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जहा मोटर का कनेक्शन कर रखा है जिसकी भी टेपिंग नही करके खुला कनेक्शन कर रखा है जिससे कभी भी पशु, पक्षी या आदमी करंट की चपेट में आने से इन्कार नहीं किया जा सकता। सहायक अभियंता देवराज और कनिष्ठ अभियंता मनोज मीणा से जानकारी मांगने पर बताया की कर्मचारी प्रयास कर रहे कुछ मोहल्लों में आज सप्लाई की गई और एक दो दिन में शीघ्र ही जलाआपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा।















