रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि
हमारी ऊर्जा और शक्ति का सदुपयोग समाजहित में होना चाहिए तथा हमारे कर्म और संस्कार ऐसे हों,
जिनसे समाज का सिर सदैव ऊँचा रहे और हमारी संस्कृति व सामाजिक मूल्यों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। राठौड़ चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान देव दर्शन, बजट चर्चा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ चित्तौड़गढ़ जौहर स्मृति संस्थान में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और हमें अपनी महिलाओं पर गर्व है। जौहर स्मृति संस्थान की उपाध्यक्ष निर्मला कंवर ने अपने उद्बोधन में जौहर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला तथा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, क्षत्रिय युवक संघ के गंगा सिंह साजियाली, महाराणा भूपाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरपत सिंह भाटी, पूर्व संयुक्त मंत्री कान सिंह सुवावा, घनश्याम सिंह पुरावत, श्याम सिंह हाड़ा, पुष्पेन्द्र सिंह चौथपुरा, करण सिंह बराड़ा, सुरेन्द्र सिंह उलपुरा, प्रहलाद सिंह नगरी, लाल सिंह अमराणा, राजेन्द्र सिंह नारेला, रूप सिंह शक्तावत, ईश्वर सिंह चित्तौड़ी खेड़ा, मालम सिंह, विजय राज सिंह रूद, गोपाल सिंह भाटियों का खेड़ा, राजेन्द्र सिंह खेड़िया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला सहभागिता में मनीषा अमराणा, सरला कंवर रोजड़ा, कर्मन्तीका कंवर, प्रीति कंवर, श्याम कंवर, मीनू कंवर, राज कंवर सहित चित्तौड़गढ़ जिले के महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कान सिंह सुवावा ने किया।















