रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़। छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय के ग्राम बंबोरी-रघुनाथपुरा स्थित
प्राचीन शिवालय श्रीगंगेश्वर महादेव मंदिर में
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जायेगा तथा मंदिर के सामने स्थित फाउंटेन में आकर्षण रंग–रोगन व रंग बिरंगी लाइटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिर मंडल के प्रवक्ता गोवर्धन आमेटा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं सुबह सुबह 11:00 से भजन-संध्या का आयोजन रखा गया है। श्रद्धालुओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई,पेयजल तथा दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रात्रि 10:00 बजे महा आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। ग्राम बंबोरी-रघुनाथपुरा तथा आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। महिलाएं मंगल गीतों के साथ पूजा-अर्चना करेंगी,इस बार महाशिवरात्रि आयोजन को अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनता है।















