रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 13 फरवरी। गत दिनों घर के बाहर खडे ऑटो में लगाने की घटना पर ऑटो रिक्शा चालक यूनियन (इंटक) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए 
जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार करने व सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग। नगर उपाध्यक्ष राकेश पटवा ने बताया कि आमजन सेवार्थ हमारी यूनियन ऑटो उपलब्ध करवाती है। यूनियन के अधीन कार्यरत ऑटो चालक गरीब परिवार से होकर ऑटों चलाकर अपनी आजीविकोपार्जन करते है। गत दिनों यूनियन के अधीन गांधीनगर की कच्ची बस्ती के रामरहीम नगर निवासी गोपाल सोनी पिता जगदीशचंद सोनी के घर के बाहर खड़े दो ऑटो को बाईक सवार अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा देने से दोनों ऑटो जलकर खाक हो गये। इससे पहले भी 9 माह पूर्व इसी परिवार की एक दुकान में अज्ञात लोगों द्वारा तीन बार जलाकर नष्ट कर दी गई थी। इस प्रकार के अमानवीय घटना कारित करने वालों ने जो किया इससे इनके परिवार के भूखे मरने की नौबत आ गई। आय के एकमात्र जरिया ऑटो को जलाने से परिवार सदमे में है। परिवार में बूढ़ी मां, छोटे छोटे बच्चे है। पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर को साबित करते हुए शीघ्र ही सख्त कार्यवाही करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने व सख्त सजा दिये जाने की मांग की गई। शीघ्र ही न्याय नहीं मिलने पर यूनियन द्वारा भारी जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अय्युब अली जाफरी, जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अली, नगर अध्यक्ष शंकर राव, नगर उपाध्यक्ष राकेश पटवा, रूस्तम मैरासी, गुड्डू भाई, हिम्मतसिंह (पिंकू), राधेश्याम वैष्णव, बसंतीलाल, अजय केतवाल, समीर मिरासी, ऑटो चालक रवि सुखवाल, कमल परिहार, राधेश्याम लुहार, सतीश शमा सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।















