दीपपुरा गांव से 20वीं पदयात्रा नईनाथ महाराज के लिए पहुंची।

रिपोर्टर राकेश कुमार शर्मा। कपासन न्यूज/ बस्सी चावंडिया पंचायत के दीपपुरा गांव स्थित दीपेश्वर मंदिर से नईनाथ धाम बांसखोह की 20वीं पदयात्रा जयकारों के साथ रवाना हुई। शनिवार को दीपेश्वर मंदिर में ध्वज पूजन के साथ पदयात्रा को रवाना किया। यात्रा में श्रद्धालु नईनाथ धाम के जयघोष लगाते हुए नाचते गाते हुए पहुंचे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सोनू शर्मा ,कजोड़ दीपपुरा, विनोद शर्मा, रामचंद्र मीणा, रमेश पंडित, कैलाश शर्मा ,गुलाराम मीणा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे l