रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी। पहुँना पुलिस चौकी पर पुलिस उप अधीक्षक गंगरार शिवन्या सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यो की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुस्लिम समाज के रमजान तथा हिंदू समाज के फागोत्सव को लेकर चर्चा करते हुए सभी समुदायों से आगामी त्योहार आपसी सौहार्द व शांति से मनाने की अपील की गई। बैठक में बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं पर चिंता जताते हुए आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर मुख्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग रखी। इस पर मस्जिद, चिकित्सालय व सदर बाजार क्षेत्र में तेज गति से बाइक चलाने पर रोक लगाने तथा स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए ग्राम पंचायत से बात करने हेतु एएसआई नंदलाल को निर्देशित किया पुलिस उप अधीक्षक गंगरार ने बताया कि जिला एनडीएएफ क्षेत्र में आता है, ऐसे में सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे की लत से दूर रखने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कोई अपनी बाइक किसी को देता है तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाएगा, अन्यथा गलत इस्तेमाल की स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर राशमी सीआई रतन सिंह, कन्हैयालाल सेठीयां, शब्बीर मो.बाबु द्धिन,कमालु द्धिन, धनसिंह, आजाद मंसूरी, जगदीश पाराशर,कमरूद्दीन सहीत सीएलजी सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।















