अखण्ड इक्यावन हजार रामनाम जाप के संकीर्तन में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ा।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। शनिवार सुबह 8:15 बजे से निरन्तर चौबीस घंटे के लिए रामनाम जाप के शुरू हुए कार्यक्रम का कल रविवार को सुबह 8:15 पर हनुमान चालीसा एवं आरती के साथ में सम्पन्न हुआ –  रामनाम के जाप से किले की तलहटी पाडनपोल के आसपास का क्षेत्र चौबीस घंटों तक संगीतमय रामनाम की धुन से गूंजायमान रहा – किले पर घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों ने जब इस राम नाम की मधुर धुन को अपने कानों में सुना तो बरबस ही उनके कदम झाली बाव हनुमान मंदिर परिसर में खिंचे चले आये और रामनाम धुन में शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति के रस का आनन्द पान किया –  मन्दिर के आसपास के क्षेत्र के पुरुष महिलाएं बच्चों का इस रामनाम जाप की धुन में सैलाब सा उमड़ा पड़ा एवं श्रद्धामय भाव विभोर होकर रामधुन का आनन्द लिया – मन्दिर के पास में ही गर्ल्स स्कूल की छोटी बालिकाएं भी भक्ति विभोर होकर रामधुन में एक घंटे भर के लिए शामिल रहीं – आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया – कार्यक्रम में बाला जी समिति के अध्यक्ष मनोज साहू मन्नू , कार्यक्रम संयोजक बृजेश कुमार राठौर, यशवन्त पुरी एडवोकेट, कान्तिलाल शर्मा, साहू समाज के जिला अध्यक्ष अजय कुमार बनवार नेपाली, शैलेन्द्र झंवर, दीपक वर्मा, राजेन्द्र राजौरा एडवोकेट, राधेश्याम गुन्दालिया, सतीश सोनी, अशोक न्याती, मनीष जैन, संजय राठौर, रामपाल सोनी, दीपक राजौरा, केशव कालानी, ओमप्रकाश लुहार, मनोज साहू मार्बल वाले, माला राठौर, सुशीला कुमावत, देवकी साहू, सुमित्रा जी साहू, सीमा सोनी, चन्द्रकांता राठौर, किरन आशर्मा, रामकन्या वैष्णों, अंजू राठौर, आदि बन्धुओं माताओं बहिनों ने भाव विभोर होकर अपनी मधुर आवाज से रामधुन को गूंजायमान बना दिया –