CBN चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने गाँव मान सिंहजी का खेड़ा, गंगरार स्थित एक बाड़े पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपियों ने बाड़े में खड़ी बोलेरो गाड़ी में लगाई आग।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 13 फरवरी 2026 को चित्तौड़गढ़ जिले में दो बड़ी सफल कार्रवाइयाँ की गईं। मामला-1 : गंगरार (मान सिंहजी का खेड़ा) गुप्त एवं विश्वसनीय सूचना के आधार पर CBN चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने गाँव मान सिंहजी का खेड़ा, गंगरार स्थित एक बाड़े पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपियों ने बाड़े में खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी ताकि सबूत नष्ट किया जा सके। आग और जानवरों को खतरे को देखते हुए एक जवान ने 20 फीट ऊँचा गेट फांदकर बहादुरी से अंदर प्रवेश किया और गेट खोलकर टीम को अंदर प्रवेश कराया। घबराए हुए भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। बरामदगी: 323.630 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बोलेरो वाहन एक आरोपी को NDPS Act, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामला-2 : झाजलवास (तहसील डूंगला) इंटेलिजेंस इनपुट पर CBN चित्तौड़गढ़ सेल एवं चित्तौड़गढ़-III डिवीजन ने गाँव झाजलवास स्थित एक मकान पर छापा मारा। बरामदगी 9.570 किलोग्राम अवैध अफीम एवं 163.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा यहाँ भी एक आरोपी को NDPS Act, 1985 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है। नशा मुक्त भारत की ओर मजबूत कदम CBN देश में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध Zero Tolerance नीति के साथ निरंतर कार्रवाई कर रहा है। ये ऑपरेशन युवाओं को नशे से बचाने और नशा-मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। ये दोनों कार्रवाइयाँ श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के मार्गदर्शन में की गईं।