क्षेत्रपाल बाबा मंदिर से हीरामल बाबा मंदिर के लिए रवाना हुई विशाल कलश यात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बांसखोह कस्बा स्थित क्षेत्रपाल बाबा के मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके ध्वज का पूजन करके हीरामल बाबा मंदिर गोविंदा पटेल मीणा बन्ना की ढाणी के लिए विशाल कलश यात्रा को डीजे की धुन के साथ रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा हीरामल बाबा की जय जयकार लगाते हुए डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर विशाल यात्रा रवाना हुई जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रियों के लिए फल फ्रूट आदि वितरित किए यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया