रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर त्रि दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुजारी कमलेश उर्फ छोटू वैष्णव ने बताया कि कालों के काल महाकाल के महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में मास्टर कॉलोनी स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर प्रथम दिवस भगवान भोलेनाथ को श्रद्धालुओं द्वारा निर्मित साबू दाना की खीर का महा भोग लगा प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार द्वितीय दिवस एक सो एक किलो बेसन से निर्मित पकौड़ी का भोग लगा अन्नकूट वितरण किया गया।इस दौरान नगर क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर घर परिवार में मंगल कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के तृतीय दिवस श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत महा आरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया। पुजारी छोटू वैष्णव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति एक सो एक किलो बेसन से निर्मित पकौड़ी हलवाई गोपाल काबरा द्वारा बनाई गई। महा आरती के उपरांत त्रि दिवसीय कार्यक्रम में सहयोग करने वाले हलवाई गोपाल काबरा, लाइट डेकोरेशन हेतु गोपाल गोड एवं रतन सिंह का पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा उपरना पहना कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओम प्रकाश व्यास,श्याम लाल गर्ग, ईश्वर दास वैष्णव, एडवोकेट बंसी लाल लड्ढा, विकास बारेगामा, ओम प्रकाश सोमानी, बबलू बारेगामा, भगवती आचार्य, सत्य प्रकाश व्यास,महेश लश्कार, अनिल कोठारी, नाथू लाल बारेगामा, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह,अनिल सुखवाल, संजय मोदी, रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।















