श्री मेवाड़ कुमावत समाज अध्यक्ष मेरावंडिया व कुमावत समाज मेवाड़ क्षेत्र के समस्त चोकी /चौखलो के पदाधिकारियों का अभिनंदन।

कपासन न्यूज/ राजसमंद 19 फरवरी 2026 गुरूवार श्री मेवाड क्षत्रिय कुमावत समाज श्री चारभुजा जी मन्दिर परीसर मे सम्मान समारोह एंव भजन सँध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ! श्री मेवाड कुमावत समाज अध्यक्ष शंकरलाल मेरावंडिया एँव मेवाड़ क्षेत्र राजसमन्द, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जिलो मे आने वाले कुमावत समाज के सभी चोकी / चौखलो के पदाधिकारियों का बनास ढावा ग्रुप द्वारा साफा व ईकलाई से स्वागत किया गया! तत्पश्चात श्री चारभुजा जी की साँयकाल एक हजार आठ दीपक से महाआरती के साथ भजन सँध्या का शुभारम्भ हुआ जिसमे राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक अनिता जांगिड़, तिलकेश सुथार, दिनेश कुमावत सहित एक से बढकर एक अनेक कलाकारों ने प्रस्तुति दी,आयोजन श्री चारभुजा जी मँदिर अहमदाबाद मे हुआ,जहां भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लिया। इस अवसर पर मेवाड़ क्षेत्र के हजारों समाजजन पहुंचे अहमदाबाद संचालन डालचंद अजमेरा लवाणा ने किया। भवदीय गिरिराज कुमावत।