गंगेश्वर महादेव मंदिर में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय होली फाल्गुन मेला।

रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/  निम्बाहेडा़ छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय होली फाल्गुन मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर मंडल के प्रवक्ता गोवर्धन लाल आमेटा ने बताया कि मेले की तैयारियाँ व मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक बैठक रविवार सुबह 9:00 बजे गंगेश्वर महादेव पर रखी गई है।पहले दिन 26 फरवरी को सुबह श्री गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ विधिवत मेले की शुरुआत होगी। मंदिर कमेटी के सचिव किशन जणवा ने बताया रात्रि कालीन कार्यक्रम में प्रथम दिवस शाम 8 बजे गंगेश्वर रंगमंच पर महेश टाक ग्रुप निकूम्भ के बैनर तले भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध सिंगर महेश टॉक निकूम्भ,बालकृष्ण प्रजापति,भगवान डांगी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । दूसरे दिन 27 फरवरी की रात गंगेश्वर रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंबिका म्यूजिकल ग्रुप निंबाहेड़ा द्वारा फिल्मी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  अंतिम दिन समापन व पारितोषिक वितरण मेले के तीसरे दिन 28 फरवरी को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन किया। मेले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले को सम्मानित किया जाएगा। व्यवस्थाएँ दुरुस्त मेले में आकर्षक साज-सज्जा, लाइटिंग और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। पेयजल (जल) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जलोदा जागीर पुलिस थाना की टीम का व्यापक बंदोबस्त रहेगा!