सर्व हिन्दू समाज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 

रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बांसखोह कस्बा स्थित माली मोहल्ला तेजाजी महाराज के मंदिर में पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके कलश यात्रा व शोभायात्रा को बैंड बाजे व डीजे की धुन के साथ रवाना किया इस मौके पर एस वी पब्लिक स्कूल व न्यू भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शिवम पब्लिक स्कूल, व आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह स्कूल के बालक बालिकाओं ने राम , सीता, शंकर भगवान, स्वामी विवेकानंद व कृष्ण राधा अन्य कई तरह की झांकी की अपनी अहम भूमिका निभाई इस मौके पर करीब 1100 महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन के साथ नाचते गाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा जो कि तेजाजी महाराज के मंदिर से रवाना हुई इस दौरान कलश यात्रा व शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया यह पदयात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस शिव सागर गार्डन में पहुंची इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन के थानाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा व जटवाड़ा चौकी इंचार्ज रामकेश मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार व समस्त स्टाफ के शशि कुमार, ओमप्रकाश, कृष्ण कांत मौजूद थे जो कि शोभायात्रा में जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अविनाश पंवार व श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज, परमात्मा नंद दास महाराज व श्री श्री 108 श्री सुरजदास महाराज व बजरंग दास महाराज व श्री गिरिराज महाराज जयपुर द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए सभी संतों व अतिथियों का माला व दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती की गई  इस दौरान बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस मौके पर आए हुए मुख्य अतिथि डॉ अविनाश पंवार द्वारा सभी को हिन्दू धर्म के बारे मे कई तरह की जानकारी दी इसी के साथ ही आए हुए संतों द्वारा भी हिंदू धर्म के बारे में बताया कार्यक्रम समापन के बाद सभी को अल्पाहार दिया गया इस मौके पर उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह के व सभी विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे