रिपोटर मधुसुदन कुमावत। कपासन न्यूज/ कपासन। विजयवर्गीय महिला मंडल के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ ‘महिला फाग उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक फाग गीतों
पर नृत्य कर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया। फूलों की होली और भजनों की प्रस्तुति। उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना और राधा-कृष्ण के भजनों से हुई। महिलाओं ने “होली खेलें मसाने में” और “आज बिरज में होरी रे रसिया” जैसे गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘फूलों की होली’ रही, जहाँ महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ियों से एक-दूसरे को सराबोर किया, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। सांस्कृतिक एकता का संगम। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा भाविका विजयवर्गीय ने कहा,की “फाग उत्सव केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम और नारी शक्ति की एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से हमारी लोक संस्कृति को नई पहचान मिलती है।”कार्यक्रम के अंत में सभी मातृशक्ति को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विजयवर्गीय मेवाड़ प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम विजयवर्गीय एवं स्थानीय अध्यक्ष राज विजयवर्गीय का महिला मंडल द्वारा पगडी पहना कर स्वागत किया गया। इसी प्रोग्राम मे महिला अध्यक्ष द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गयी। इस अवसर पर समाज की कई गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनीता विजयवर्गीय के द्वारा किया गया।















