श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के तत्वाधान मे कामधेनु गौशाला महादेवपुरा में आयोजित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन।

रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र स्थित महादेवपुरा कामधेनु गौशाला में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर उमड़ा दिव्यांगों का सैलाब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान एवं श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के तत्वावधान में कामधेनु गौशाला महादेव पुरा में आयोजित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में दिव्यांगों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण वितरण किए गए एवं कृत्रिम पैर व हाथ तैयार कर प्रत्यारोपित किए गए। गौशाला के संरक्षक सत्यनारायण ठाकुरिया ने जानकारी दी कि शिविर के आयोजक भामाशाह शंकर लाल पाटन के प्रतिनिधि बजरंग लाल बोहरा समाज सेवी ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया एवं प्रतीकात्मक रूप से उपकरण वितरण किए ।उद्घाटन समारोह में समाज कल्याण अधिकारी तुलसीराम ने समाज कल्याण के विविध योजनाओं की जानकारी दी एवं दिव्यांगों की शंकाओं का समाधान किया। शिविर प्रभारी रामराय शर्मा ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस बीस ट्राई साइकिल, सात व्हील चेयर, पांच बैसाखी, पैंतीस सुनने की मशीन, तीस छड़ी, एक स्मार्ट कैन एवं सात कैलिपर्स वितरित किए गए। शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेवपुरा के स्काउट्स ने सेवा दी। शिविर में पूर्व सरपंच भंवर लाल प्रजापति, समिति अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण बैरवा, शिव शंकर प्रजापति सहित अनेक ग्रामीणों की सहभागिता रही।