रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ निम्बाहेडा़ छोटी सादड़ी
उपखंड क्षेत्र के बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय होली फाल्गुन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के गणपत माली ने बताया कि मेले की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।पहले दिन 26 फरवरी को सुबह 11 बजे बड़ी सादड़ी रामद्वारा आश्रम के संत अनंत राम जी महाराज, संरक्षक ठाकुर राव लवकुमार सिंह पंवार व मंदिर मंडल विकास कमेटी के पदाधिकारीयो कि मौजूदगी में श्री गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ विधिवत मेले की शुरुआत होगी।मंदिर कमेटी के सचिव किशन जणवा ने बताया रात्रि कालीन कार्यक्रम में प्रथम दिवस शाम 8 बजे गंगेश्वर रंगमंच पर महेश टाक ग्रुप निकूम्भ के बैनर तले भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध सिंगर महेश टॉक निकूम्भ,बालकृष्ण प्रजापति,भगवान डांगी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 27 फरवरी की रात गंगेश्वर रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंबिका म्यूजिकल ग्रुप पुष्कर सेन निंबाहेड़ा द्वारा फिल्मी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी के गणपत माली, ऊकार गमोर, किशन जणवा, पुष्कर धाकड, गणपत काकर, शंकरलाल सेन, गोपाल चतरावत, जगदीश सिंह मेले के सफल आयोजन मे लगे हुए है। व्यवस्थाएँ दुरुस्त मेले में आकर्षक साज-सज्जा, लाइटिंग और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। पेयजल (जल) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जलोदा जागीर पुलिस थानाधिकारी पूराराम मीणा मय जाप्ता मौजूद रहेंगे।















