कलेक्टरआलोक रंजन ने सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर दिए शांति व सौहार्द के निर्देश।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में जिले के सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया गया।जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी त्यौहार सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।बैठक में पहुँना से शांति समिति के सदस्य कन्हैयालाल सेठिया एवं महावीर रांका ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं फागोत्सव के दौरान पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने की बात रखी।जिला प्रशासन ने सभी सीएलजी सदस्यों से स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।