ऑटो रिक्शा चालकों से यूनियन ने की अपील, हड़ताल के चलते अवैध किराया राशि न वसूलें : जनहित में कार्यवाही होगी, परीक्षार्थियों को भी परेशानी न हो।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 26 फरवरी। हाल ही प्रदेशभर में हो रही निजी बसों की सामूहिक हड़ताल से त्रस्त आमजन का नाजायज फायदा उठाने वाले ऑटो चालकों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों पर कठोर कार्यवाही करने का निर्णय लेते हुए ऑटो रिक्शा चालक यूनियन (इंटक) द्वारा जनहित में हेल्पलाईन नम्बर जारी कर अवैध वसूली करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों की शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई ताकि कोई भी ऑटो रिक्शा चालक ऐसे समय में आवागमन के एकमात्र सुगम यातायात के साधन से आमजन को वंचित न कर सके और नाजायज फायदा न उठा सके। यूनियन के अध्यक्ष अय्युब अली जाफरी व नगर उपाध्यक्ष राकेश पटवा ने बताया कि वर्तमान में संपूर्ण प्रदेश में निजी बसों की सामूहिक हड़ताल जारी है। ऐसे में आमजन के लिए परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन ऑटो भी है जिससे पर्यटक सहित आमजन लाभ उठा रहे हैं। ऐसी कई शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसमें कि हालात का नाजायज फायदा उठाते हुए कई ऑटो रिक्शा चालक जरूरत से ज्यादा किराया राशि वसूल रहे हैं। विशेष तौर पर वर्तमान में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को थोड़ी से ज्यादा दूरी तक आना-जाना पड़ रहा और परीक्षार्थियों से वसूली की शिकायतें मिल रही है। ऑटो रिक्शा चालक यूनियन (इंटक) के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आकस्मिक बैठक कर सर्वसम्मत लिया जिसके अनुसार अवैध किराया राशि वसूल करने वाले ऑटो रिक्शा के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। बैठक में पदाधिकारियों ने आम जनता को यह विश्वास दिलाया कि किसी भी यात्री से निर्धारित किराये के अतिरक्त किराया नहीं लिया जावे। अधिक राशि की मांग करने पर जिलाध्यक्ष अय्युब अली जाफरी मो.नं. 9950406586, जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अली 6377327869, नगर अध्यक्ष शंकर राव 6367380455, नगर उपाध्यक्ष राकेश पटवार 9571881661 पर ऑटो चालक के कोड नंबर, ऑटो नम्बर के साथ वाट्सअप पर शिकायत कर सकेंगे।