रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ श्रीधर मंदिर भिंडर में गो सम्मान आहवान अभियान की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तहसील कार्यकारिणी का चयन किया गया तहसील प्रचारक के रूप में श्री आनंद कुमार जी चौबीसा को तहसील भिंडर के तहसील प्रचारक नियुक्त किया गया उक्त बैठक संत श्री संतोषानंद जी के सानिध्य में संपन्न हुई इस बैठक में भिंडर नगर के गणमान्य नागरिक एवं गौ भक्त उपस्थित रहे श्री संतोषानंद जी द्वारा 27 अप्रैल 2026 को गो सम्मान दिवस मनाने का आह्वान किया जिसमें तहसील भिंडर के समस्त गोभक्त एवं सनातन धर्म के 10000 से अधिक व्यक्तियों द्वारा तहसीलदार जी को माननीय राष्ट्रपति महोदया प्रधानमंत्री जी माननीय राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री जी के नाम प्रार्थना पत्र देने का निर्णय लिया गया तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना एवं भारत में गो हत्या पाबंदी का एक समान कानून बनाने की प्रार्थना की जाएगी अंत में सभी को भक्तों को शपथ दिलाई गई।















