शांति समिति बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दिया जोर।

रिपोर्टर: आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड क्षेत्र के पहुँना कस्बे स्थित पुलिस चौकी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवन्या सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गंगरार ने की। उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर दोनों समुदायों से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जिन्हें प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना से मनाना चाहिए। आने वाले पर्व—होली, धुलेंडी, शीतला अष्टमी, ईद-उल-फितर, चेटीचंड, महावीर जयंती एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती—शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए सभी नागरिक सहयोग करें। यदि कोई असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में एसडीएम अंजू शर्मा ने भी त्योहारों को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। राशमी थाना अधिकारी सीआई रतन सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से आमजन के साथ है। उन्होंने कस्बे के मुख्य स्थानों, बाजारों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास भामाशाहों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।बैठक में होली दहन के अगले दिन से अष्टमी तक निकलने वाली बैवाण की शोभायात्रा को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर तहसीलदार, एएसआई नंदलाल सैनी, हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह, कांस्टेबल विनोद पाराशर, दीपक खोईवाल, कमलनयन तोतला, दशरथ स्वर्णकार, नारायण लाल कीर, गोवर्धन लाल, घन सिंह राठौड़, गोपाल लाल, हाजी मोहम्मद शरीफ, कमालुद्दीन, जमालुद्दीन, जाकिर पठान, आजाद मंसूरी, जगदीश पाराशर सहित महिला सुरक्षा सखी हीना बानू, रेखा गर्ग, संगीता, मोबिना बानू एवं पहुँना व ऊंचा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।