रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 02 मार्च । जिले के विभिन्न थानान्तर्गत भारत विकास परिषद व शिवसेना द्वारा
चार लावारिस शवों का हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार कर दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। शिवसेना शिंदे के जिला प्रभारी गोपाल वेद ने बताया कि शहर कोतवाली अन्तर्गत
एक महिला तथा एक पुरुष, भदेसर थानान्तर्गत एक महिला, भोपालसागर थानान्तर्गत एक साधु का शव मिला जो कि लावारिस थे। संबंधित थाना पुलिस द्वारा शिनाख्ती के प्रयास किये जाने के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर शवों को अंतिम संस्कार के लिए गोपाल वेद को सुपुर्द किये गये जिनका सिटी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश नुवाल, सचिव बृजेश मोदानी, इनरव्हील क्लब की ऋतु भोजवानी, समाज सेवी कन्हैयालाल देवपुरा, मार्बल व्यवसायी अनुराग जिंदल, आनन्दीलाल जैन, गो कृपा केन्द्र के पुष्कर नराणिया, वरिष्ठ नागरिक मंच के राधेश्याम आमेरिया, शिवलाल माली, शंभू गायरी, भेरूलाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।















