कपासन न्यूज/ निम्बाहेड़ा। स्थानीय नगर निंबाहेड़ा में व्यापारियों द्वारा अपने-अपने व्यवसाय प्रतिष्ठानों के बाहर अपने-अपने
व्यवसाय विक्रय सामग्री को मुख्य सड़क पर रखकर अतिक्रमण करने को लेकर प्रशासन ने तीन दिन का समय दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा नगर में मुख्य बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामित्व द्वारा अपने व्यवसाय प्रतिष्ठान दुकान व्यवसाय के बाहर अवैध तरीके से सामान रखकर अतिक्रमण करने तथा आवागमन में आम जनता को परेशानी के मध्य नजर रखते हुए प्रशासन ने समस्त व्यापारी बंधुओ को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने एवं मुख्य सड़कों को खुला रखने को लेकर निर्देशित किया है। नगर पालिका द्वारा नगर के मोती बाजार, नया बाजार, शास्त्री मार्केट, स्टेशन रोड, सब्ज़ी मंडी, बस स्टेंड, नूर महल रोड, सावन सिंह चौराहा, नीमच रोड, चंदन चौक सहित सभी मुख्य बाजारों में नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी एवं उपखंड अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार पूरे शहर में समस्त व्यापारियों को अपने-अपने व्यापार विक्रय सामग्री को अवैध तरीके से सड़क पर रखना एवं कपड़े लटकाने को लेकर सूचित कर दिया गया है। जिसका समय निर्धारित तीन दिन दिया गया है, यदि 3 दिन तक या उसके बाद कोई भी व्यापारी प्रशासन के नियमों की पालन नहीं करता है तो बिना सूचना दिए व्यवसाय प्रतिष्ठान दुकान के बाहर रखे गए सामान को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण टीम द्वारा हटाते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विशेष :- बाजारों के अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी कई बार स्थानीय ख्याति प्राप्त समाचार पत्र पत्रिकाओं में भी खबर प्रकाशित की गई मगर आज दिन तक किसी भी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया वर्तमान में एक बार प्रशासन द्वारा व्यापारियों को सूचित किया गया है अतिक्रमण हटाने को लेकर जिसका अंतिम निर्णय 3 दिन का दिया गया है उसके बाद प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही कि जाएगी।















