श्री राम गर्ल्स कॉलेज बस्सी में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी कस्बा स्थित प्रांजल एकेडमी सेकेंडरी स्कूल और श्री राम गर्ल्स कॉलेज बस्सी में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर जानकारी देते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर विजय कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, इस दौरान मुख्य अतिथि श्री त्रिविक्रमाचार्य महाराज और विशिष्ट अतिथि रहे जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा ,सनी टीलावाला,aen बस्सी छोटेलाल सैनी,वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, लोकेशमीणा, कमलेश शर्मा पत्रकार महेश शर्मा फर्स्ट इंडिया न्यूज़ ,डीसी बेनीवाल राजस्थान पत्रिका, रामफूल मीना नवतेज पत्रिका, दुर्गावती शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, गिरधारी लाल शर्मा, घासी लाल शर्मा अध्यक्ष प्रांजल एकेडमी दिनेश शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर एसके फाइनेंस मौके पर पहुंचे वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी इसी बीच शहीद दिवस पर एंकर रजनीश चौधरी द्वारा शहीद दिवस पर शहीद हुए शहीदों को भी याद किया विद्यालय प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने बताया कि विद्यालय की तरफ से कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को परितोषिक दिया गया वह विद्यालय में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और विद्यालय में काम कर रहे सभी स्टाफ ड्राइवर सभी को सम्मानित किया गया इस मौके पर आए हुए अतिथियों द्वारा विद्यालय के डायरेक्टर विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।