होली का पर्व सी आई घेवर चंद के नेतृत्व में जवानों के साथ धूमधाम से पुलिस होली का आयोजन किया।

रिपोर्टर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/ भुपाल सागर 6 मार्च। थाना क्षेत्र में होली सहित अन्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर। पूरे थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल दिन-रात मुस्तैद रहा, जिससे आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। गुरुवार की स्थानीय थाना में होली का पर्व सी आई घेवर चंद के नेतृत्व में जवानों के साथ धूमधाम से पुलिस होली का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर पुलिस जवानों ने एक दूसरे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सी आई और जवान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए और होली के रंगों के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान सीआई घेवर चंदथाना अधिकारी घेवरचंद, एएसआई तेजमल , बिट अधिकारी सुरेश चंद्र कांस्टेबल राजमल,हरिकिशन, माधव लाल, अनिल, पुष्पेंद्र,भरत,दीपक मीणा,महादेव,अनिल, पुष्कर जाट,ओम प्रकाश,प्रेम राम,पुष्पेंद्र,जितेंद्र सिंह,कमलेश,असरार पठान,प्रेम,लक्ष्मण, राजमल,लालचंद, रामचंद्र,प्रहलाद जाट,शर्मिला जाट, दुर्गेश,राधे,भरत सहित जासमा चौकी इंचार्ज मोजूद रहे।