होली पर हुई नई दिल्ली की घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 10 मार्च। होली पर्व पर नई दिल्ली में एक रंग से भरा हुआ गुब्बारा एक महिला पर गिरने से चौमू मूल निवासी वर्तमान में दिल्ली में निवासरत युवक की समुदाय विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर जघन्य अपराध को अंजाम दिये जाने का जिले भर के खटीक समाज के विभिन्न संगठनों के तत्वावधान एवं आम मेवाड़ खटीक समाज मातृकुण्डिया के कार्यकारी संभाग अध्यक्ष शांतिलाल खटीक राशमी के नेतृत्व में राष्ट्रपति, पीएम, गृहमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही करने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। आम मेवाड़ खटीक समाज मातृकुण्डिया, अखिल भारतीय खटीक समाज जिला शाखा चित्तौड़गढ़, नवयुवक मंडल खटीक समाज सहित विभिन्न संगठनों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि यह घटना अत्यन्त दुखद, अमानवीय व कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिन्ता का विषय है। इस घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में भय व आक्रोश का माहौल बन गया है। पीड़ि परिवार इस घटना से भयभीत है। उन्हें अपना घर छोड़ कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसी घटनाए समाज में असुरक्षा की भावना को बढ़ाती है तथा कानून के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर करती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष व त्वरित जांच कराने, शीघ्र ही गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा देने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ आर्थिक सहायता, एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकारी संभाग अध्यक्ष शांतिलाल खटीक राशमी, कानजी खटीक, बाबूलाल तुषावड़ा, पूर्व सरपंच लाभचंद, नानालाल बोरीवाल, एडवोकेट राजू घोसुण्डा, रमेश बोरीवाल, कालूराम खटीक, सुरेश खोईवाल, मुकेश खटीक बेगूं, मुकेश नाहटा, शिव चावला, पिन्टू संगेसरा, भंवरलाल रामथली, रूपेश तुषावड़ा, राधेश्याम कीरखेड़ा, गोपाल चावला, घनश्याम राशमी, जगदीश खोईवाल, मुकेश मंगलवाड़, भगवतीलाल, बंशीलाल, सुरेशचन्द्र, प्रकाश खिंची, सोहनलाल खटीक, रमेश खोईवाल, शिव बोरीवाल, रामप्रसाद खटीक, लालूराम खटीक, राजू राशमी, संजय चावला, दौलत नगरी, रोहित खटीक, अनुप खटीक, जगदीश जाड़ाना, राधेश्याम चावला, राजू खोईवाल, शिवराम चावला, लक्ष्मण खटीक सहित कई समाजजन मौजूद रहे।