रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस व डी.एस.टी. ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में कार्यवाहक थानाधिकारी गंगरार मोतीराम पु.नि. को डी.एस.टी. प्रभारी हैड कानि. भुपेन्द्र सिंह व जाप्ता से सूचना प्राप्त हुई कि जोजरो का खेड़ा टॉल नाके से आगे मिनाक्षी होटल के पास गंगरार के वहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन किया, जिसके कब्जे शुदा काले रंग के बैग मे अवैध अफीम की थैलिया भरी हुई है। मोतीराम पु.नि. व जाप्ता द्वारा उक्त सूचना पर जाब्ते के साथ थाने से रवाना हो जोजरो का खेड़ा टोल नाके से आगे मिनाक्षी होटल के पास गंगरार पहुंच 39 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र लेहरूलाल जाट निवासी बडोदिया पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौडगढ के कब्जेशुदा काले रंग के बैग की तलाशी पर 04 प्लास्टिक की थैलियों मे भरी अवैध अफीम वजन 2 किलो 980 ग्राम को नियमानुसार जब्त की गयी। आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:- मोतीराम पु.नि., एएसआई रमेश चंद्र, कानि. रणजीत, दिनेश, गणपतराम, जगदीश, भैरूलाल, डीएसटी के हैड कानि. भूपेन्द्रसिह, कानि. राजदीप, विजय, विक्रम, दीपक। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।















