रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 13 मार्च 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित तीन थानों का अंतरराज्यीय ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरिक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा के निर्देश पर एएसआई भुपेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह, हैड कानि. पुष्पराजसिंह व कानि. सुर्यभानसिंह की एक टीम का गठन किया। शुक्रवार को टीम को जरीये मुखबीर सुचना मिली कि तीन थानों का एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी राजु उर्फ राजेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल लौहार निवासी ढोरिया थाना सदर निम्बाहेडा जिला चितौडगढ़ आज अपने घर पर आया हुआ है, जिस पर टीम ने आरोपी राजु उर्फ राजेंद्र को उसके घर पर दबिश देकर धरदबोचा। उक्त आरोपी एनडीपीएस कोर्ट नीमच में वर्ष 2022 से फरार हो स्थाई वारंटी होकर पुलिस अधीक्षक जिला नीमच मध्य प्रदेश द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसी प्रकार पुलिस थाना पिडंवाडा जिला सिरोही के एनडीपीएस एक्ट में वांछित हो पुलिस अधीक्षक जिला सिरोही द्वारा दो हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। यह आरोपी पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ़ के एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित अपराधी है। उक्त आरोपी को डिटेन करने की सूचना संबंधित थानाधिकारियों को दी गई। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।















