रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। धनेतकलां हाइवे पुलिया के पास चालक की लापरवाही के चलते
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की बस का संतुलन बिगड़ गया और हाईवे से रॉन्ग साइड से होते हुए नीचे गांव वाली सड़क के पास खेतों में आकर पेड़ से टकराकर रुक गई घनी मत रही रुक गई वरना इस पेड़ से आगे एक गहरा कुआं था इस दौरान ड्राइवर ने छलांग लगाकर वहां से गिरती बस को छोड़कर भाग गया जिस कारण कहीं बच्चे चोटिल हो गए जिनको मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने निजी वाहन और एंबुलेंस के द्वारा श्री सांवरिया जी राजकीय अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस में शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना दो-तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई बाकी सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावकों के साथ घर भेज दिया अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी ले ली है और जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी कुछ अभिभावकों ने सदर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है जिसकी भी जांच की जा रही है















