महेन्द्रा एक्स.यु.वी. से 5.0 ग्राम अवैध एमडी जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार ।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शम्भुपूरा थाना पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना शम्भुपूरा द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर महेन्द्रा एक्स.यु.वी.से 5.00 ग्राम अवैध एमडी जब्त कर तीन आरोपीगण को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभुपुरा मनीष शर्मा(प्रो.) आर.पी.एस. धर्मराज मीना एस आई व पुलिस जाप्ता एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, एएसआई महावीर कुमार, कानि. मुकेश कुमार, कानि योगेन्द्र कुमार, कानि रामकिसन ने सावा कन्नोज रोड स्थित सांड तिराया पर नाकाबंदी के दौरान महेन्द्रा एक्स.यु.वी. को रोका । जिसमे से सख्स जुबैर पिता उस्मान उम्र 28साल निवासी कजोडपुरा सावा व अन्य साथी आकिब खान पठान उर्फ डमरू पिता सकूर खांन पठान उम्र 33 साल निवासी कन्नोज रोड नई आबादी सावा व मोनिस शैख उर्फ कल्लु पठान पिता हसीनु़द्धीन शेख उम्र 22 साल निवासी कन्नोज रोड नई आबादी सावा थाना शम्भूपुरा जिला चित्तोडगढ के कब्जे से उक्त महेन्द्रा एक्स.यु.वी. से 5.00 ग्राम अवैध एमडी जब्त की जाकर महेन्द्रा एक्स.यु.वी. को जब्त कर तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गया। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं । जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।