निंबाहेड़ा Wonder Cement में श्रमिक बंशी लाल उर्फ़ विष्णु मेघवाल की मृत्यु के बाद चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन से सहमति बनने के बाद समाप्त।

कपासन न्यूज/ निंबाहेड़ा स्थित Wonder Cement में श्रमिक बंशी लाल उर्फ़ विष्णु मेघवाल की मृत्यु के बाद चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन से सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया है। देर रात तक चली वार्ता के बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने, पत्नी को योग्यतानुसार नौकरी देने तथा बेटी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। धरनास्थल पर मेघवाल समाज के लोगों के साथ पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली भी मौजूद रहे और पूरे मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में डटे रहे। समझौते के बाद समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस निर्णय को संघर्ष और एकजुटता की जीत माना जा रहा है।