जिंक प्रस्तावित प्लांट के प्रभावित ग्रामीणों ने बैठक कर चेताया।

रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 23 मार्च। जिंक के प्रस्तावित फर्टिलाईजस प्लांट की मनमानी से हुई जनसुनवाई की प्रक्रिया को निरस्त करवाने सहित प्लांट निर्माण को रोके जाने की मांग पर कार्यवाही नहीं होने के चलते प्रभावित ग्रामीणों द्वारा रविवार को बैठक आयोजित कर भारी विरोध जताया और उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी। जानकारी देते हुए हरीश बैरवा ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड में प्रस्तावित फर्टिलाईजर के विरूद्ध पुठोली आजोलिया का खेड़ा, बिलिया, नगरी, मेड़ी खेड़ा आदि ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले जिंक गेट व कलेक्ट्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई थी। इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते समस्त ग्रामजनों में भारी रोष व्याप्त है। गांव वालों के अनुसार जिंक के इशारे पर काम करने वाले प्रशासन को बताया गया कि जिंक द्वारा नियमों का उल्लंघन कर प्लांट लगाया जा रहा है जिसका ग्रामीणजन पूरजोर विरोध कर रहे हैं। सभी गांवों के लगभग 1500 बीघा जमीन पहले ही खराब हो चुकी है। इसकी वजह से पानी में ऐसिड, हवा में जहरीली गैसे फैल रही है। प्लांट विरोध को लेकर रविवार 22 मार्च को 8 बजे मूंगा का खेड़ा व रात्रि 10 बजे बिलिया में ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें उपस्थित महिला, पुरूषों, बुजुर्गों व युवाओं ने प्लांट कर पूर्णरूपेण विरोध जताया। इस दौरान पन्नालाल जाट, रामेश्वर जाट, पुठोली उपसरपंच चन्द्रभानसिंह, गोवर्धन साहू, बंटी सुवालका, चन्द्रसिंह, राजेश जाट, मनोहर जाट, नारायण बैरवा, जीतमल जाट, कालू सुथार, आशीष जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।