देवदा स्कूल में विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण।

बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।बड़ीसादड़ी। उपखंड के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों का आरबीएसके टीम द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पवन कुमार मीणा ने स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि हम व्यक्तिगत स्वच्छता व व्यवस्थित दिनचर्या से स्वस्थ जीवन यापन कर सकते है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मीणा ने विद्यार्थियों को बाजार में बंद थैलियों में मिलने वाले खाद्य पदार्थ को सेवन नहीं करने की सलाह दी। मीणा ने कहा कि अधिकतर बीमारियों के लिए हम स्वयं जिम्मेदार है। खान पान की हमारी बुरी आदतें व गलत दिनचर्या बीमारियों की प्रमुख जन्मदाता है। मीणा ने विद्यार्थियों को योग संबंधी जानकारी भी दी। स्वास्थ्य जांच टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पवन कुमार मीणा के साथ नर्सिंग ऑफिसर लविना टांक व उदय लाल जाट सम्मिलित थे। इस अवसर पर संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन, शिक्षक कमलेश वैष्णव, पूरणदास वैष्णव, प्यारे लाल मीना, जगदीश चन्द्र सुथार, रामलक्ष्मण नागर, शिक्षिका रुचि दवे व छात्राध्यापिका प्रमिला सुथार व शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा उपस्थित थे।