रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 07 में आज दिनांक 27 मार्च 2024 को कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का दीक्षांतसमारोह मनाया गया। अपनी तरह के अनूठे कार्यक्रम में प्रारम्भिक शिक्षा के प्रथम चरण के समापन के सुअवसर पर विद्यार्थियों की अद्वितीय योग्यताओं एवं प्रतिभा को नवीन मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री आशीष कुमार, कमान्डेंट 8वी बटालियन, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी, आमेर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री सुरेश चौधरी उप कमान्डेंट एवं नामित अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में उपस्थिति प्रदान कर शोभावर्धन किया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में एक तरफ कक्षा पाँच अ एवं ब के विद्यार्थियों ने काले कोट में मोर्टारबोर्ड कैप लगा कर अपने परिजनों के साथ जब डिग्री हासिल की तो बच्चों के निश्चल चेहरों की चमक एवं अभिभावकों के मन की ख़ुशी साफ़ झलक रही थी। प्राचार्य श्री निशिकांत अग्रवाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की आन्तरिक प्रसन्नता एवं दमक को शब्दों में बयां करते हुए बताया कि यह इस विद्यालय की परम्परा में एक नवीन कड़ी है। यह नवाचार विद्यार्थियों को अपने समय के साथ साथ विद्यालय से ताउम्र जोड़े रखने वाले पल हैं जिन्हें विस्मृत नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 के प्राचार्य श्री राजेश कंथारिया एवं श्री आनंद टांक एवं श्रीमती कीर्ति शर्मा सदस्य विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान कर शुभाशीष दिया। रंगारंग कार्यक्रम की यह श्रृंखला परिणाम घोषणा एवं अंकतालिका वितरण के साथ संम्पन्न हुई।















