संपादक कालूराम कुमावत। 
कपासन। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तस्वारिया में विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल ने मध्यान्ह भोजन का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने विद्यालय संबंधी गतिविधियों की समस्त जानकारी से अवगत कराया विकास अधिकारी पंचायत समिति मुकेश पोरवाल ने प्रत्येक कक्षा के शिक्षण कार्य का अवलोकन भी किया तथा शिक्षको को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए उन्होंने कुक कम हेल्पर को किचन की साफ सफाई एवं मीनू अनुसार भोजन की गुणवत्ता देखकर संतोष व्यक्त किया इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद थे।















