पहली क्लास के बाद बिना टीसी से अन्य विद्यालय मे एडमिशन नहीं होगा।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी कस्बे में स्कूलों के नए सत्र की मीटिंग रखी व बहुत ही सफल रही और मीटिंग में तीन बिंदुओं को लेकर रखी गई थी प्रथम बिना TC एडमिशन नहीं लेना है दूसरा जंप नही करना है और तीसरी बस्सी क्षेत्र के बच्चो को अच्छी शिक्षा देनी है इन तीनों बिंदुओं पर सफल मीटिंग रही मीटिंग की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष स्कूल शिक्षा परिवार मनोज दोपहरिया ,गिरिराज शर्मा संस्कृति प्रकोष्ठ जिला ,सुरेश चंद शर्मा बासखो बस्सी प्रभारी व बस्सी ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के सानिध्य में हुई मीटिंग में सभी साथियों का सकारात्मक रूख रहा और आगे भी संगठन को मजबूत करने में जो भी सहयोग होगा वह पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा परिवार का साथ देंगे मीटिंग के अंदर स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्य शंकर लाल शर्मा, अनिल शर्मा, राहुल भट्ट,विकास शर्मा,भानु शर्मा, अनुराग शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजय जांगिड़ ,लोकेश चंदेल ,महेश शर्मा आदि समस्त स्कूल संचालक बस्सी क्षेत्र के मौजूद रहे सभी ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार किसी भी हाल में किसी भी क्लास में बिना टीसी एडमिशन नहीं होगा एडमिशन लेने वाले पर आर्थिक दंड रखा जाएगा उसके लिए वह स्कूल संचालक खुद जिम्मेदार रहेगा अंत में ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा ने आए हुए सभी महानुभावों का धन्यवाद किया प्रीत कर मीटिंग का समापन किया।