आईआईटी मैंस परीक्षा में जय मां सरस्वती विद्या सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी नगर पालिका क्षेत्र के नंद विहार कॉलोनी स्थित जय मां सरस्वती विद्या सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आईआईटी मैंस 2024 में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था निदेशक के.एम.जांगिड़ एवं संस्थापक रामबाबू जांगिड़ ने सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। निदेशक के.एम.जांगिड़ ने बताया की कक्षा 12 में अध्यनरत विद्यार्थियों में से कुल 15 विद्यार्थियों ने आईआईटी मेंस परीक्षा दी थी जिसमें से 9 विद्यार्थियों का इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन हुआ है और ये सभी आईआईटी एडवांस के लिए योग्य घोषित हुए हैं। संस्था निदेशक ने बताया की चयनित सभी विद्यार्थियों का चयन कक्षा 12 के साथ विद्यालय की नियमित कक्षाओं के आधार पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में सिद्धार्थ मीना रामसर पालावाला, तनु मीना पीलिया, भानुप्रिया देवापुरा, विशाल भावपुरा, विकास मीना बस्सी, केशव घाटा, दीपक मीना भावपुरा, गुलशन भांखरी, गौरव महावर रामसर पालावाला का चयन हुआ है। इस अवसर पर विधालय स्टाफ में निरंजन शर्मा, राकेश, राजेश, पवन, हनुमान शर्मा सहित सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।