रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन किया इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश चंद्र बुसर, विद्यालय के व्यस्थापक् रामनारायण यादव,विद्यालय समिति सदस्य गोविंद सिंह,प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा के द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम में कक्षा पीपी 3, पीपी 4,पीपी5, व कक्षा 1,2,3,4,6,7,9, के परीक्षा परिणाम घोषित किया इस मौके पर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान जिन छात्र छात्राओं ने विद्यालय में अपनी सह शैक्षिक गतिविधियां , सर्वाधिक उपस्थिति रही उनका भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस दौरान आए हुए अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों का सम्मान किया और मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता रमेश चन्द्र मीणा, अशोक कुमार महावर,गोपी सैनी , का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और छात्र छात्राओं को पढ़ाई के बारे में और भी कई तरह की जानकारी दी इस दौरान विद्यालय के स्टाफ रमेश चंद्र महावर,घनश्याम बैरवा,ताराप्रकाश शर्मा ,मोहनलाल बैरवा ,शुभम शर्मा दिनेश सैनी, सुनीता महावर अनिता वशिष्ठ मनीषा ज्योतिषी ,प्रभुनारायण सैनी अन्य समस्त स्टाफ मौजूद थे मंच संचालन आचार्य घनश्याम बैरवा ने किया ।इस मौके पर छात्र छात्राओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया।















