सुरपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य की गुणवत्ता की जांच बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर बालकों को बांटी आयरन टैबलेट।

रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। कपासन।  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपासन कार्यालय से नियुक्त पर्यवेक्षक आर पी महेंद्र कुमार चास्टा एवम सत्य नारायण जोशी ने अधिनस्थ बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर बालको की शैक्षणिक गुणवता की जांच की। साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर में पी ई ई ओ क्षेत्र के अधिनस्थ पांचवी बोर्ड के विद्यार्थियों की परीक्षा में गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्वास्थ की गुणवत्ता हेतु आयरन एवम विटामिन टैबलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पी ई ई ओ महेंद्र सिंह राठौड़, व्याख्याता सोहन लाल फुटेला, शाहिद मोहम्मद, कैलाश चंद्र रेगर, मदन लाल जाट, भगवती लाल जाट, अंबा लाल भांबी सहित विद्यालय स्टॉफ एवम कार्मिक मौजूद थे।