संपादक कालूराम कुमावत। 
कपासन। निकटवर्ती पी एम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तस्वारिया को निर्मला सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को प्रोजेक्टर दिया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने संस्थान को मोटिवेट कर स्मार्ट क्लास हेतु जेब्रोनिक्स कंपनी का एक प्रोजेक्टर मय किट दिया गया जिससे विद्यार्थी डिजिटल युग में अधिकाधिक ज्ञान का उपार्जन कर सकेंगे । स्वागत समारोह में भट्टो का बामनिया के पी ई ई ओ दिलीप कुमार उपाध्याय ने शिक्षा संबंधी नवाचार पर प्रकाश डालते हुए संस्थान का अभिनंदन करते हुवे इस प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा संबंधी नए आयाम से बच्चों के लिए अधिक उपयोगी बताया गया। संस्थान के प्रतिनिधि दीपक शर्मा, विवेक मौर्य का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना से भव्य स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अशोक कुमार जायसवाल ,राम सिंह राजपूत ,पूरन प्रकाश जायसवाल, सुरेश चंद्र खारोल, रामलाल जाट आदि ग्रामवासी उपस्थित थे । सभी अतिथियों का शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण जोशी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस मौके पर श्यामलाल गौड़, गोविंद सिंह यादव ,रिजवाना खान, पुष्पा बुनकर ,संगीता तिवारी , मैना कंवर सिसोदिया आदि स्टाफ मौजूद थे।















