गुर्जर समाज के सम्राट राजा महिर भोज दिवस पर जयंती मनाई।

रिपोर्टर अशोक शर्मा संवाददाता

भूपालसागर 8 सितंबर। उपखंड के सांवता गांव में देव सेना ने गुर्जर समाज के सम्राट राजा माहिर भोज दिवस देव सेना जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर के आतिथ्य कपासन कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लाल गुर्जर की अध्यक्षता में मनाया।

देव सेना जिला उपाध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि देव सेना संगठन के पदाधिकारियों के सानिध्य में सांवता के आस पास डाबर,फलासिया, बबराना आदि गांवो के गुर्जर समाज के लोग रविवार को सांवता गांव में सम्राट राजा माहिर भोज जयंती के अवसर पर एकत्रित होकर सांवता चौराहा पर सम्राट भोज की बड़ी तस्वीर लगा कर पूजा अर्चना कर माला पहना कर डीजे की धुन पर गांव की गली मोहल्लो में नाचते झूमते जब तक सूरज चांद रहेगा राजा माहिर तुम्हारा नाम रहेगा,गुर्जर समाज जिंदाबाद जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए जुलूस पुन चोराया पहुंचने पर बाहर से आए समाज के अतिथयो का स्वागत समान किया व अतिथ्यो ने के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया।

 इस दौरान समाज सेवी लक्ष्मी लाल , देव सेना महामंत्री राजू जी डाबर गोपाल, दिनेश गुर्जर फलासिया देव सेना भूपालसागर पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुर्जर व समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।