रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी जैन दिवाकर प्रवचन हॉल में 10 दिवसीय भक्तामर स्त्रोत की आराधना पर आयोजित विशेष प्रवचन सभा में तीसरे दिवस पर प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी धैर्यप्रभा ने फरमाया कि संसार के प्राणियों द्वारा प्रभु की तीन प्रकार से भक्ति की जाती है जिसमें सामान्य भक्ति अर्थात मंत्रोउच्चारण, आराधना करते समय ना तो मन का जुड़ाव होता है और नाही भावना का जुड़ाव होना। दूसरी असम्यक भक्ति अर्थात प्रभु स्मरण के साथ-साथ इधर-उधर देखना सोचना अर्थात अधूरे मन से भक्ति करना।
एवं तीसरी सम्यक भक्ति अर्थात हृदय से , मन से ओर पूरे विश्वास से प्रभु की भक्ति में लीन हो जाना। एवं ऐसी भावना जुड़ जाए की सोचा हुआ मनोरथ जल्दी पूर्ण हो जाए। 
अर्थात सामान्य और असम्यक भक्ति करोगे तो पापों से और मुसीबत से मुक्ति मिलने वाली नहीं है। इसलिए मन वचन और काया से सम्यक भक्ति करोगे, सुमिरन करोगे तो आठ कर्मों के ताले भी जल्दी ही टूट जाएंगे।
आगे कहा कि लड्डू कहीं से भी खाओ मीठा ही लगता है। उसी प्रकार भक्ति भी थोड़ी करो लेकिन हृदय से करो।अर्थात दिखावटी और बनावटी भक्ति से दूर रहो क्योंकि यह अगले भव के साथ-साथ यह भव भी बिगाड़ देगी।
शुक्रवार को भक्तामर स्त्रोत की आराधना के तीसरे दिवस पर बताया कि पांचवी गाथा गंभीर नेत्र संबंधी रोग एवं मन की चंचलता से बचने का कार्य करती है। और छठी गाथा कोई गुम हो गया हो या किसी के अधीन हो गया हो ओर कोई वक्ता बनना चाहता हो तो ।
एवं सातवीं गाथा से फूड पोइजन हो जाए , कोई जीव काट ले या एलर्जी हो जाए। और आठवीं गाथा की आराधना जीवन में कभी अनिष्ट,अमंगल और बुरा नहीं होने देती। एवं बना हुआ काम बिगड़ने नहीं देती । साथ ही विभिन्न अंगों की पीड़ा दूर होती है एवं बिजनेस संबंधी यात्रा में सुरक्षा प्रदान करती है।
महासाध्वी बहुत ही सरलता से भक्तामर की प्रत्येक गाथा का अर्थ ,परिणाम, इतिहास, विधि, समय ,लाभ आदि रोजाना विशेष प्रवचन सभा के अंतर्गत समझा रहे है।















