रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में जलझूलनी एकादशी के मुख्य दिवस पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
राजभोग आरती के बाद दोपहर 12 बजे बाद भगवान की रथयात्रा को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। एक तरफ जहां मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे तो वही इससे कई गुना श्रद्धालु भगवान के रथ का मंदिर से बाहर आने का इंतजार करते रहे। बाद में भगवान को मुख्य मंदिर से बाहर चांदी के रथ में विराजमान किया।
यहां वाद्य यंत्र और भजनों पर श्रद्धालुओं ने जम कर नृत्य किया। इस दौरान यहां भगवान श्री सांवलिया जी के खूब जयकारे लगे। वहीं मंदिर के बाहर रथयात्रा के बाहर निकलने का इंतजार बड़ी संख्या में श्रद्धालु करते दिखे। रथयात्रा नगर भ्रमण करते हुवे सांवलिया एनिकट पहुंचेगी, जहां भगवान की पूजा की जाएगी। इसके बाद भगवान की रथयात्रा रात 8 बजे पुनः मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा के समापन पर रात 8 बजे आतिशबाजी और इसके बाद प्रतिदिन होने वाली आरती होगी















