रिपोर्टर रामसिंहमीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती जियाखेड़ी गांव में अनंत चतुर्दशी पर सामुहिक उद्यापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 71 जोड़ों ने एक साथ उद्यापन का कार्यक्रम किया। पंडित झमक लाल व्यास ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से 2:00 तक हवन का कार्यक्रम चला। भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी। आयोजन समिति के सुरेश जाट एवं मुकेश जाट ने बताया कि इस कार्यक्रम में हवन में बैठने वालों के रिश्तेदारों सहित ढाई हजार लोगों का भोजन प्रसाद हुआ। हवन के दौरान महिलाएं नए परिधान पहने मंगल गीत गाती रही थी। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान वेणीराम शर्मा, गणेशगिरी गोस्वामी, देवकिशन व्यास, बंशीलाल शर्मा, ओम प्रकाशर्मा, सोहन लाल शर्मा आदि मौजूद थे















