बुजुर्गों का आशीर्वाद ओर संस्कारो का खजाना होता है संयुक्त परिवार- महासाध्वी धेर्यप्रभा।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी परिवार दिवस पर जैन दिवाकर प्रवचन हॉल में आयोजित विशेष प्रवचन सभा में प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी धैर्यप्रभा ने फरमाया कि परिवारों के टूटने का प्रमुख कारण शब्दों का तालमेल नहीं होना। अर्थात बड़ों को बोलना नहीं आता और छोटों को सहना नहीं आता

तुम कितने खुश हो और तुमसे कितने खुश है इस पर विचार करें

अनेक परिवारों में बड़े- बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता तो कहीं पर छोटो से स्नेह नहीं रखते।

चौरासी लाख योनियों को पार करके यह अमूल्य मनुष्य जन्म मिला है और इस अनमोल जीवन को ईर्ष्या, लड़ाई-झगड़ो में और अहंकार में व्यर्थ करना मूर्खता है

आगे कहा कि बिना हड्डी की जीभ कितनो की हड्डियां तुड़वा देती है और कितने ही परिवारोऔर दिलों को तोड़ देती है। अर्थात इस जीभ को काबू में रखें

आगे कहा कि दिमाग और विचारों से अपने परिवार को स्वच्छ रखो

क्योंकि जहां गंदगी होती है वहां राहु- केतु का निवास हो जाता है और जहा राहु-केतु का निवास होता है वहां लक्ष्मी का निवास नहीं होता है।

आगे कहा कि सुख-दुख में एक दूसरे का हमेशा साथ देना चाहिए।एवं जब मुसीबत आये तो एक हो जाओ। और अपनों की परायो के सामने कभी भी बुराई मत करो। अर्थात विभीषण की भूमिका मत निभाओ ।

जिन परिवारों में माता-पिता साथ में एवं खुश रहते हो वह संयुक्त परिवार कहलाता है। अर्थात बुजुर्गों का आशीर्वाद संस्कारो का खजाना होता है संयुक्त परिवार।

आगे कहा कि फलदार वृक्ष हमेशा झुका हुआ रहता है और बाल्टी कुएं में झुकेगी तभी वह पानी से भरेगी। इसी प्रकार हर झुकने वाला कभी कमजोर नहीं होता है। अगर आप अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ भी खुश नहीं रह सकते तो अनंत सिद्धों के साथ कैसे रह पाओगे।

गृह लक्ष्मी अर्थात जो अपने मन वचन और काया से अपने परिवार को खुशहाल बना देती है

*एकासन का मासखमण पूर्ण*

सिद्धि मेहता द्वारा एकासन का मासखमण पूर्ण करने पर बालिका मंच द्वारा प्रवचन सभा मे अभिनंदन किया गया।

*मंगलवार से जैन रामायण*

मंगलवार से रोजाना महासाध्वी धैर्य प्रभा के मुखारबिंद से सुबह 8.45 बजे से 10.00 बजे तक जैन रामायण का जैन दिवाकर प्रवचन हॉल में वांचन किया जाएगा। एवं गुप्त परिवार द्वारा रोजाना प्रवचन सभा मे लाटरी द्वारा पांच चांदी के सिक्के खोले जाएंगे

प्रवचन सभा मे हमीरगढ़, बांसी, बोहेड़ा,सांगरिया,डूंगला आदि से गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं पधारे