मनुष्य शरीर से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव ” रासेश्वरी देवी

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

SR वाटिका कपासन में चल रहे नौ दिवसीय आध्यात्मिक जीवन उपयोगी प्रवचनश्रखंला के द्वितीय दिवस पर मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जगतगुरु 1008 स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका पूजनिया रासेश्वरी देवी जी ने बतलाया कि भगवान ने जब सृष्टि का निर्माण किया तो क्रमशः पृथ्वी ,जल ,पेड़ पौधे, सूक्ष्म जीव ,कीट पतंग ,जलचर,नभचर , स्थल चर जानवरों का निर्माण कर उन्हें देखा परंतु उन्हें संतुष्टि नहीं हुई तब उन्होंने मानव का निर्माण किया और पूर्ण संतुष्ट हुए क्योंकि इस देह में उन्होंने वह सभी क्षमताएं प्रदान की जिससे मानव स्वतंत्रता पूर्वक काम करके मुझ ईश्वर को प्राप्त कर सकता है इस पर सत्संग पंडाल तालिया की गडगडाहट से गूंज उठा, सभा हाल में उपस्थित सभी भक्तों को यह प्रत्यक्ष आभास हुआ कि वह भी भगवान को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं इससे पूर्व इस मानव जीवन के उद्देश्य के बारे में बतलाते हुए स्पष्ट किया कि मानव ही नहीं संसार के समस्त जीव जो भी क्रियाएं करते हैं कर्म करते हैं उन सभी का एक मात्र उद्देश्य है आनंद की प्राप्ति आनंद ही भगवान है भगवान का दूसरा नाम ही आनंद है भगवान केवल और केवल आनंद है पूर्णकाम , चिदानंद सच्चिदानंद , आनंदकंद है । जीव उन्हीं आनंदकंद भगवान का अंश है तथा अंश सदैव अपने अंशी को चाहता है इसी कारण समस्त जीव स्वभावतः बिना किसी के सीखाए पढ़ाए सुख ही चाहते हैं आनंद ही चाहते हैं इस प्रकार जो भी भौतिक चीजों की लालसा मनुष्य द्वारा की जाती है उन सभी की प्राप्ति के पीछे भी एकमात्र कारण आनंद को प्राप्त करना ही होताहै। इस प्रकार समस्त जीव आनंद ही चाहते हैं पर वह आनन्द को क्यों चाहते हैं नहीं जानते इसी बात को देवी जी द्वारा साधारण शब्दों में स्पष्ट किया गया साथ ही विभिन्न आध्यात्मिक प्रश्न मैं कौन हूं ?मैं कहां से आया हूं? मुझे कहां जाना है ?इन प्रश्नों का समाधान भी देवी जी के द्वारा साधारण शब्दों में उपनिषदों के माध्यम से किया गया। मैं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया मैं अर्थात वह तत्व जो स्वयं चैतन्य हो और जिस शरीर में प्रवेश करता है उसको भी चैतन्य कर देता है वही तत्व मैं कहलाता हैं जिसको हम आत्मा के नाम से जानते हैं जो शरीर का आधार होता है। अध्यात्म में प्रवेश करने की प्रथम सीढी ही मैं को अनुभव कर लेना है शरीर से मैं को पृथक रूप से जान लेना होता है अध्यात्म में चलने के लिए मैं का अनुभव परम आवश्यक है और हम जीव उसी मैं को भूले हुए हैं यह मैं तत्व अल्प चैतन्य सूक्ष्म चैतन्यता के साथ होता है वह परम चेतन तत्व भगवान का ही अंश होता है इस प्रकार हम सभी भगवान से ही उत्पन्न हुए हैं और इस मानव देव को प्राप्त कर हमें उसी भगवान को प्राप्त करना है ।उस भगवान को हम कैसे जाने ? कैसे प्राप्त करसकते है आदि प्रश्नों का समाधान आगे किया जाएगा।