गो प्रसादम् परिवार द्वारा एकादशी को गऊ नन्दी सेवा धाम और गोधाम बालाजी गोशाला पर सेवा की जाएगी।

रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।

नीमच गो प्रसादम् परिवार द्वारा प्रत्येक एकादशी एवं प्रमुख पर्वों पर अलग-अलग गोशालाओं में जाकर सेवा की जाती है उसी क्रम में आश्विन मास कृष्ण पक्ष एकादशी शनिवार 28 सितंबर को नीमच की पंचवटी कालोनी में श्री परशुराम मंदिर एवं नाकोड़ा धाम के पास गऊ नन्दी सेवा धाम उपचार केन्द्र (जहां निराश्रित घायल एवं बिमार गोवंश की जन सहयोग से सेवा की जाती है) पर सायं 5 बजे हरे घास प्रसाद से सेवा की जाएगी तत्पश्चात गोधाम बालाजी गोशाला (यहां पर भी बिमार एवं घायल गौवंश की निःस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है) जाकर वहां के गोवंश की सेवा की जाएगी। जिसमें बड़ोदरा गुजरात से नेहा शाह द्वारा एक ट्राली हरि घास की सेवा दी जाएगी हमारे धर्मग्रंथों में वर्णन मिलता है कि- कीर्तनं श्रवणं दानं दर्शनं चापि पार्थिव।गवां प्रशस्यते वीर सर्वपापहरं शिवम्।।अर्थात -गौओं के नाम और गुणोंका का कीर्तन तथा श्रवण करना, गौओंको का दान देना और उनका दर्शन करना – इनकी शास्त्रों में बड़ी प्रशंसा की गयी है। ये सब कार्य सम्पूर्ण पापों को दूर करके परम् कल्याण की प्राप्ति कराने वाला हैं। इसलिए गोशाला में जाकर बिमार घायल गौवंश की सेवा, दर्शन और इनके नाम गुणों के कीर्तन का परम् लाभ भी प्राप्त हो जाएगा। गो प्रसादम् परिवार समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से विनम्र निवेदन करता है कि आप भी अपने अपने क्षेत्र में जहां निराश्रित गोवंश की सेवा की जाती है वहां जाकर यथाशक्ति श्रद्धानुसार तन से,मन से,धन से, वाणी से या जिसकी जो योग्यता है वह सेवा अकेले या समूह बनाकर अवश्य करें जिससे वहां पर सेवा कर रहे गो सेवकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गौसेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती के मार्ग दर्शन में प्रत्येक एकादशी एवं प्रमुख पर्वों पर विभिन्न गोशालाओं में जाकर गो वंश की सेवा की जाती है और सबको गो सेवा की प्रेरणा दी जाती है।